Posts

अनुकम्पा नियुक्ति के माँग को लेकर आंदोलन कर रही महिलाओ के साथ न्याय करें सरकार

Image
 रायपुर - नवीन शिक्षक संग छ. ग. के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है कि  राजधानी धरना स्थल बूढ़ा तालाब के पास छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों से आई महिलाओ द्वारा विगत कई दिनों से धरना प्रदर्शन कर राज्य सरकार से अनुकम्पा नियुक्ति देने कि माँग किया जा रहा है समाधान नहीं होने पर धरना प्रदर्शन कर रही महिलाओ ने अब उग्र प्रदर्शन करना प्रारम्भ कर दिया मुख्यमंत्री निवास का घेराव हो या बूढ़ा तालाब मे जल समाधि का प्रदर्शन सैकड़ो महिलाओ ने पहले भारी बारिश व अब कड़ाके कि ठंडी मे दिन और रात प्रदर्शन करने बाध्य है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रदेश के संवेदनशील मुख्यमंत्री से अपील किया है कि अनुकम्पा नियुक्ति कि माँग को लेकर बारिश हो चाहे ठंड लगातार प्रदर्शन कर रही महिलाओ के माँग पर संज्ञान ले और जल्दी हि अनुकम्पा नियुक्ति देने के संबंध मे निर्णय ले। नवीन शिक्षक संघ महिला प्रकोष्ठ अध्यक्ष उमा जाटव, उपाध्यक्ष बलविंद कौर, सचिव नंदिनी देशमुख, महामंत्री गंगा शरण पासी,प्रवक्ता ज्योति सक्सेना,गीता चन्द्राकार,संगीता बैस,कल्पना राजपूत,सुमन लता यादव, तुलेश ठाकुर,तेस्वरी साहू,मंदा...

जीपीफ खाता का पास बुक, शिक्षकों की कमी वाले स्कूलों मे शिक्षक व्यवस्था व समयमान वेतनमान के एरियर्स राशि देने की मांग

Image
 दुर्ग - नवीन शिक्षक संघ का एक प्रतिनिधि मंडल जिला शिक्षा अधिकारी दुर्ग व ब्लॉक शिक्षा अधिकारी विकास खंड दुर्ग से मुलाक़ात कर दुर्ग, पाटन, धमधा विकास खंड मे कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग के पुरानी पेंशन राज्य शासन द्वारा लागु करने के बाद जीपीफ खाता संचालन हेतु प्रत्येक शिक्षक एलबी संवर्ग का पासबुक बनवा कर नियमित संधारण करने की व्यवस्था, शिक्षकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों मे विषयवार शिक्षकों की व्यवस्था संकुल स्तर पर नजदीकी स्कूलो के शिक्षकों से रिक्त पदों की पूर्ति करने, तबादला से अन्य जिला व विकासखंड गए शिक्षकों का एलपीसी व सर्विस बुक संधारण कर तबादला हुए जिला व ब्लॉक मे जल्दी भेजे जाने व जिला मे कार्यरत शिक्षक एलबी संवर्ग को लंबित समयमान वेतनमान प्रदान करने की मांग को प्रमुखता से रखकर जल्दी ही समाधान करने की अपील जिलाशिक्षधिकारी व ब्लॉक शिक्षधिकारी दुर्ग से नवीन शिक्षक संघ के प्रतिनिधि मंडल ने किया है मांग पत्र सौपते समय प्रदेश सचिव गिरीश साहू, प्रवक्ता दुष्यन्त कुम्भकार, जिलाध्यक्ष संजीव मानिकपुरी, संजय मानिकपुरी, तेजप्रकाश देशलहरे, संदीप गुप्ता, दिलीप देशमुख, दीपक साहू, रूपा साहू, ...

भाई दूज पर्व पर अवकाश नहीं भाई बहन कैसे मनाएंगे त्यौहार खुशियों पर लगा ग्रहण

Image
रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने कहा है की हिन्दुओ के प्रमुख त्यौहार दीपावली मे भाई दूज के दिन पहिली बार स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा स्कूलों मे अवकाश घोषित नहीं किया है जिससे स्कूल शिक्षा विभाग मे पदस्थ शिक्षक, कर्मचारी व छोटे -छोटे बच्चे भाई दूज पर्व नहीं मना पाएंगे भाई दूज पर्व मे अवकाश नहीं मिलने से भाई बहन के लिए महत्वपूर्ण दिन भाई दूज के दिन शिक्षक, कर्मचारियों व विद्यार्थियों के खुशियों पर ग्रहण लगने के सामान है प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अजय कड़व, प्रकाशचंद्र कांगे, चंद्रशेखर रात्रे, सतीश टंडन, अमित नामदेव, ब्रिज नारायण मिश्रा, गंगा शरण पासी, बलविंद्र कौर, नंदिनी देशमुख, ज्योति सक्सेना, गीता चंद्राकर, सुमन लता यादव, रमन शर्मा, अनुभव तिवारी, हरिकांत अग्निहोत्री, संजीव मानिकपुरी, वेदप्रकाश साहू, अमीन बंजारे, छन्नूलाल साहू ने कहा है की पहले दीपावली अवकाश धन्तेरस से भाईदुज तक शासन द्वारा अवकाश घोषित किया जाता था लेकिन इस बार बीच मे सूर्य ग्रहण होने के कारण भाई दूज पर्व एक द...

प्रशासनिक स्थानांतरण के नाम पर शिक्षकों को प्रताड़ित नहीं किया जाय व बिना शिकायत के जिला व ब्लॉक के बाहर स्थानांतरित शिक्षकों के स्थानांतरण रद्द किया जाय -विकास सिंह राजपूत

Image
 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा की राज्य सरकार द्वारा लम्बे समय बाद शासकीय कर्मचारियों के स्थानांतरण करने का निर्णय लिया गया जिसका सीधा मकसद लम्बे समय से अपने गृह जिला व ब्लॉक से दूर अन्य जगहों पर सेवारत शासकीय कर्मचारियों को अपने गृह जिला व ब्लॉक मे सेवा करने का अवसर देना है उसी के तहत प्रदेश के सभी विभागों के कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जा रहा है जिसमे स्कूल शिक्षा विभाग भी शामिल है अभी वर्तमान मे स्कूल शिक्षा विभाग द्वारा जारी किया गया सूची जिसमे हजारों शिक्षक संवर्ग का स्थानांतरण किया गया है जिसमे अधिकांश शिक्षक संवर्ग का स्वयं के इच्छा से मनचाहे जगह हुआ है इसमें कोई विवाद नहीं है लेकिन वही पर कुछ शिक्षकों का बिना किसी शिकायत व जाँच के शासन द्वारा जारी स्थानांतरण नीति व दिशा - निर्देश का पालन नहीं करते हुए गृह जिला, ब्लॉक व मूल शाला से सैकड़ो किलोमीटर दूर स्थानांतरण कर दिया गया है जिससे स्थानांतरित शिक्षकों को बहुत ही मानसिक,आर्थिक व पारिवारिक  परेशानियों का भविष्य मे सामना करना पड़ सकता है इन सभी बातो को ध्यान मे...

केंद्र सरकार की तरह महंगाई भत्ते की उम्मीद नहीं छत्तीसगढ़ के कर्मचारी निराश

Image
 रायपुर -    नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने प्रधानमंत्री माननीय नरेंद्र मोदी जी के केबिनेट ने केंद्रीय कर्मचारियों के हित मे 4प्रतिशत महगाई भत्ता बढ़ाने के निर्णय का स्वागत करते हुए कहा है की कोरोना काल के बाद केंद्रिय मन्त्रीमंडल द्वारा केंद्रीय कर्मचारियों का समय -समय पर महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है जिसके कारण अब केंद्रीय कर्मचारियों को 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता मिलेगा वही पर छत्तीसगढ़ के सरकारी कर्मचारी अपने ही महंगाई भत्ता को लेकर एक बड़ा आंदोलन कर चूका है उसके बाद भी छ. ग के राज्य कर्मचारी को मात्र 28 प्रतिशत महंगाई भत्ता लेकर गुजारा करना पड़ रहा है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा की जिस प्रकार छ. ग. सरकार का रवैया राज्य कर्मचारियों के प्रति है उसे देखकर उम्मीद नहीं किया जा सकता की केंद्रीय कर्मचारियों की तरह 38 प्रतिशत महंगाई भत्ता राज्य कर्मचारियों को मिल सकता है जिससे राज्य कर्मचारियों के मन मे भारी निराशा व्याप्त हो गया है, प्रदेश पदाधिकारी उमा जाटव, गिरीश साहू, दुष्यन्त कुम्भकार, अमितेश तिवारी, रूपेंद्र सिन्हा, संजय साहू, अ...

सभी कर्मचारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष से एकजुट होकर अनिश्चितकालिन आंदोलन करने कि अपील के साथ नवीन शिक्षक संघ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र जारी कर किया एकजुटता से संघर्ष करने कि पहल

Image
 रायपुर - नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने  कर्मचारी नेता  अनिल शुक्ला,कमल वर्मा, संजय शर्मा,वीरेंद्र दुबे,केदार जैन,मनीष मिश्रा,ऋतू परिहार,कमलेश राजपूत,जितेंद्र सिंह ठाकुर,महेंद्र राजपूत,रोहित तिवारी सहित समस्त प्रदेश अध्यक्ष कर्मचारी संघ को सोशल मिडिया के माध्यम से पत्र जारी कर  सरकार द्वारा लगातार महंगाई भत्ता बढ़ाया जा रहा है साथ ही सातवे वेतनमान के अनुसार गृह भत्ता भी अपने अधीनस्थ कर्मचारीयों को दिया जा रहा वही  छत्तीसगढ़ सरकार बिजली व अखिल भारतीय कर्मचारीयों को केंद्र के समान महंगाई भत्ता दे रहे जिससे छत्तीसगढ़ के शासकीय कर्मचारी केंद्र व राजस्थान,उड़ीसा,बिहार,पंजाब,गोवा,मध्यप्रदेश,हरियाणा सहित अन्य राज्यों से महंगाई भत्ता के मामले मे 12% पीछे चल रहे है जिससे प्रदेश के समस्त शासकीय कर्मचारीयों मे भारी आक्रोश है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत आगे लिखा है कि अलग-अलग आंदोलन करने के बजाय समस्त कर्मचारी संघ एक साथ मिलकर पूरी एकजुटता के साथ घोषित पाँच दिन के आंदोलन के स्थान पर अनिश्चित कालीन आंदोलन किया जाए जिससे राज्य सरकार लम्ब...

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता व अखिल भारतीय कर्मचारियो को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता छ. ग.राज्य कर्मचारियो के साथ भेदभाव

Image
 छत्तीसगढ़ के कर्मचारियो को 22 प्रतिशत महंगाई भत्ता व अखिल भारतीय कर्मचारियो को 34 प्रतिशत महंगाई भत्ता  रायपुर- नवीन शिक्षक संघ छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने बयान जारी कर कहा है वर्तमान में भीषण महंगाई का दौर जारी है इस भीषण महंगाई से निपटने के लिए केंद्र सरकार,मध्यप्रदेश,राजस्थान,उत्तरप्रदेश,उड़ीसा,महाराष्ट्र,बिहार,हरियाणा सहित कई राज्यो  के साथ-साथ छत्तीसगढ़ सरकार ने छत्तीसगढ़ में कार्यरत अखिल भारतीय कर्मचारियो   को 34% महंगाई भत्ता देने का निर्णय कर चुके है वही पर छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियो के साथ भेदभाव करते हुए मात्र 22% महंगाई भत्ता दिया जा रहा है जिससे छत्तीसगढ़ के राज्य कर्मचारियो के मन में निराशा के साथ आक्रोश भी पनप रहा और छ. ग.राज्य कर्मचारी आंदोलन के राह पर चलने को तैयार हो रहे है प्रदेश अध्यक्ष विकास सिंह राजपूत ने आगे कहा कि आने वाले समय मे सभी कर्मचारी संगठनों को एकजुट कर छ. ग.सरकार द्वारा छत्तीसगढ़ राज्य कर्मचारियो के साथ किये जा रहे भेदभाव को समाप्त करने के लिए निर्णायक संघर्ष की रणनीति बनाने पर चर्चा किया जाएगा जिससे छ. ग.के कर्म...